बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार रात भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वैशाली में नाव पलटने से 13 की मौत, 11 बच्चे शामिल
Source: Prabhat Khabar