भारतीय सेना ने नागपुर की सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा निर्मित 450 स्वदेशी नागास्त्र-1आर कामिकेज ड्रोन की सबसे बड़ी खेप शामिल की है। करीब 158 करोड़ रुपये के इस आपातकालीन ऑर्डर में 30 किमी रेंज, 1 किग्रा वॉरहेड और एक घंटे तक उड़ान क्षमता वाले ड्रोन शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर में इनकी सटीक मारक क्षमता की सराहना के बाद यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सेना को मिले 450 स्वदेशी नागास्त्र-1आर कामिकेज ड्रोन
Source: News18 Hindi