छत्तीसगढ़ के चांपा में शारदीय नवरात्र के लिए बिश्नुपुर के टेराकोटा मंदिरों की तर्ज पर सात मंजिला दुर्गा पंडाल बनाया गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार 120 फीट ऊंचे इस पंडाल में बांस, जूट और मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। समिति के अनुसार यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
चांपा में 120 फीट ऊंचा टेराकोटा दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र
Source: Nai Dunia