बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में रामपुर श्यामचंद गांव के पास भोज खाने जा रहे 25-30 बच्चों से भरी नाव पलट गई। अब तक 17 बच्चों के शव निकाले गए हैं, बाकी की तलाश जारी है। गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण निजी नावों पर रोक के बावजूद अवैध परिचालन हो रहा था। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को एनएमसीएच भेजा गया।
वैशाली में नाव पलटने से 17 बच्चों की मौत
Source: News18 Hindi