न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस को कथित तौर पर विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में लोगों ने उन्हें 'आतंकवादी' और 'हत्यारे' कहकर नारे लगाए। बांग्लादेश सरकार के सलाहकार जाहेद उर रहमान ने घटना को 'आवामी लीग का आतंक' बताते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। यूनुस निजी यात्रा पर अमेरिका गए हैं।
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर यूनुस के खिलाफ नारेबाजी, बांग्लादेश ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Source: Aaj Tak