दीपावली पर नए मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की खरीदारी के साथ पुराने उपकरण घरों में जमा हो रहे हैं, जिससे ई-कचरे का संकट बढ़ रहा है। इन उपकरणों में सीसा, पारा और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जिन्हें सामान्य कचरे में फेंकना खतरनाक है। ईपीआर प्रावधान के तहत अधिकृत रिसाइक्लिंग केंद्रों पर ही सुरक्षित निस्तारण संभव है।
दीपावली की खरीदारी से बढ़ा ई-कचरे का बोझ
Source: Patrika Hindi