दिवाली से पहले दिल्ली की हवा लगातार बिगड़ रही है। शुक्रवार को शहर का औसत AQI 382 दर्ज हुआ, जबकि 58 निगरानी केंद्रों में से 26 पर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। IIT दिल्ली और रोहिणी में AQI 474 तक रहा। स्थिति को देखते हुए CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 के तहत सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।
दिल्ली में AQI 382, कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में
Source: Dainik Tribune Hindi