छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दे दी है। इससे गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार में कर्मचारियों को बड़ी राशि की व्यवस्था नहीं करनी होगी। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की मंजूरी
Source: IBC24 Hindi