बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 6 से 17 नवंबर तक चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल कर्मी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर रहेंगे। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी और संवेदनशील छठ घाटों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
बिहार: स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द, 17 नवंबर तक ड्यूटी
Source: IBC24 Hindi