डीआरडीओ ने 500 किमी रेंज और 1000 किग्रा पेलोड वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया। यह हवा में रास्ता बदलकर दुश्मन के एंटी-मिसाइल डिफेंस को चकमा दे सकती है। वहीं 290 किमी रेंज वाली सुपरसोनिक ब्रह्मोस जमीन, हवा और समुद्र से सटीक हमला करने में माहिर है। दोनों मिसाइलें मिलकर भारत को सीमा पर दोहरी आक्रामक क्षमता प्रदान करती हैं।
प्रलय और ब्रह्मोस: भारत की दोहरी मिसाइल ताकत
Source: News18 Hindi