दिल्ली में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि 30 इलाकों में हवा बेहद खराब दर्ज की गई। पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 453 रिकॉर्ड हुआ। डॉक्टरों के अनुसार पटाखों का धुआं बच्चों, बुजुर्गों और सांस व दिल के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा सकता है।
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली, 24 इलाकों में एक्यूआई 400 पार
Source: Amar Ujala