ग्वालियर में मुंबई के एक फिल्म निर्देशक ने भोजपुरी फिल्म में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से 12.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने लखनऊ में शूटिंग और मोटे मुनाफे का वादा किया था, लेकिन न फिल्म बनी और न पैसा लौटाया। कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिल्म बनाने का झांसा देकर ग्वालियर के कारोबारी से 12.90 लाख की ठगी
Source: IBC24 Hindi