मौसम विभाग ने राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्यों और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Source: Samachar Jagat