पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने स्पष्ट किया है कि UPI ग्राहकों के लिए फ्री रहेगा और आम यूजर्स को कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा। छोटे दुकानदारों और किराना स्टोर से भी MDR नहीं लिया जाएगा। बड़े कारोबारियों से लिया जाने वाला मर्चेंट सर्विस चार्ज ग्राहकों पर डाला जाने का सवाल ही नहीं है। UPI को चलाने का खर्च फिलहाल बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर उठा रहे हैं।
UPI पेमेंट पर चार्ज नहीं, PCI ने साफ किया
Source: NDTV India