मेयो क्लिनिक और हेल्थलाइन के अनुसार, हाथों की त्वचा छिलना सिर्फ रूखेपन का संकेत नहीं है, बल्कि पर्यावरण, दैनिक आदतें और कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजर का अधिक उपयोग, सूखा मौसम, रसायनों के संपर्क और सनबर्न मुख्य कारण हैं। एक्जिमा, सोरायसिस, फंगल संक्रमण और विटामिन की कमी भी त्वचा छिलने का कारण बन सकती है। मॉइस्चराइजर, ग्लव्स और सही साबुन से बचाव संभव है।
हाथों की त्वचा छिलने के कारण और बचाव के उपाय
Source: Patrika Hindi