हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों का पंजीकरण चूक चुके किसानों को राहत देते हुए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खोलने का फैसला किया है। पिछली समयसीमा 31 जुलाई थी। इच्छुक किसान को संबंधित एसडीओ या एसडीएम कार्यालय में आवेदन देना होगा, जिसके बाद राजस्व अधिकारी तीन दिनों में सत्यापन करेंगे। पंजीकरण के बिना धान, नरमा, मूंग और बाजरे की सरकारी खरीद एमएसपी पर नहीं हो सकेगी।
हरियाणा में फसल पंजीकरण पोर्टल 21 सितंबर से फिर खुलेगा
Source: News18 Hindi