आने वाले सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 1,597 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 2.41 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची। विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर, बॉन्ड यील्ड, पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चे तेल के रुख के बीच कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के आसार, आंकड़ों पर नजर
Source: TV9 Bharatvarsh