सीआईआई-नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 11 उभरते टियर-2 शहरों में 2021 से 2026 के बीच घरों की कीमतें औसतन 63% बढ़ीं, जबकि टॉप 8 महानगरों में यह वृद्धि करीब 42% रही। इन शहरों में 2016 से 2026 के बीच सालाना औसतन 8% की बढ़ोतरी हुई, जो बड़े शहरों के 4% से दोगुनी है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और हाइब्रिड वर्किंग ने छोटे शहरों को आकर्षक बनाया है।
टियर-2 शहरों में 2021 से 2026 तक मकानों के दाम 63% बढ़े
Source: TV9 Bharatvarsh