टाटा संस में चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के बीच विवाद गहरा गया है। ट्रस्ट का पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 66% शेयरधारकों की असहमति के बावजूद बोर्ड मनमाना फैसला नहीं ले सकता। वहीं, चंद्रशेखरन के कानूनी सलाहकार हरीश साल्वे ने कहा कि असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा रहा है। मामला अब कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ता दिख रहा है।
टाटा संस और ट्रस्ट आमने-सामने, कानूनी लड़ाई की ओर
Source: NDTV India