वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तानों की सूची में रिकी पोंटिंग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 230 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 165 जीत दर्ज कीं। दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 200 मैचों में 110 जीत हासिल की और 2011 विश्व कप जीता। एलन बॉर्डर, हेंसी क्रोनिए और स्टीफन फ्लेमिंग भी इस सूची में शामिल हैं।
वनडे के 5 सबसे सफल कप्तान: पोंटिंग शीर्ष पर
Source: News18 Hindi