भारत और जापान के बीच पुरुष क्रिकेट का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मंगलवार सुबह 9:30 बजे सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह एकमात्र टी-20 सुजुकी कप के नाम से दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर आयोजित है और जापान में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया BCCI की जर्सी में उतरेगी। यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है।
भारत-जापान के बीच पहला पुरुष क्रिकेट मुकाबला आज
Source: Dainik Bhaskar