मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर में रात का पारा 3.9 डिग्री गिरकर 12.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि सिवनी और छिंदवाड़ा में भी तेज गिरावट रही। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार अगले चार दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री और गिर सकता है।
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, इंदौर-भोपाल में पारा लुढ़का
Source: Nai Dunia