राजस्थान में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह दिन का तापमान सामान्य से ऊपर और रात का सामान्य के आसपास रहेगा। आसमान साफ रहने और बारिश कम होने की संभावना है।
राजस्थान में दिन गर्म, रातें ठंडी; माउंट आबू में 11.4 डिग्री
Source: Hari Bhoomi