अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के 20 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को 'प्रेरणापुंज सम्मान' से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की 20 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित विशेष पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के 20 वर्ष पूरे, पांच हस्तियां सम्मानित
Source: Dainik Tribune Hindi