केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण वट्टावड़ा के कोट्टाकम्बूर इलाके में भूस्खलन और चोक्कड़ नदी में अचानक बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम और इडुक्की समेत सात जिलों में येलो अलर्ट तथा इडुक्की और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सिक्किम के गंगटोक जिले में भी भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
केरल में भूस्खलन और बाढ़ से तीन की मौत, कई जिलों में अलर्ट
Source: Zee News Hindi